कुत्ते के काटने का विरोध, जेठानी से मारपीट

कुत्ते के काटने का विरोध, जेठानी से मारपीट
मुरादनगर। गंगाविहार कॉलोनी में एक महिला को कुत्ता काटने का विरोध करना महंगा पड़ गया, विरोध करने पर देवरानी ने मारपीट कर जेठानी को घायल कर दिया। पुलिस से पीडि़ता ने गुहार लगाई है।
गंगाविहार कॉलोनी निवासी उषा ने बताया कि उसकी देवरानी ने कुत्ता पाल रखा है। शुक्रवार रात कुत्ते ने पहले उषा को काटा इसके बाद उसके बेटे को काट लिया। आरोप है कि कुत्ता के काटने की शिकायत करने पर देवरानी ने गाली गलौच कर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि देवरानी के कुत्ते से लोगों को परेशानी हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।