उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की विचार गोष्ठी का आयोजन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की विचार गोष्ठी का आयोजन


मोदीनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की एक शैक्षिक विचार गोष्ठी का आयोजन शनिवार को मोदीनगर हापुड़ मार्ग पर स्थित एक स्कूल में किया गया। गोष्ठी में शैक्षिक उन्नयन हेतु शिक्षकों को प्रेरित किए करते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ व वरिष्ठतम विधायक ओम प्रकाश शर्मा ने अपने संबोधन में शिक्षकों को आश्वस्त किया कि उनके लिए संगठन सदैव संघर्ष करता रहेगा। संगठन के उपाध्यक्ष व विधायक माननीय हेम सिंह पुंडीर ने शिक्षकों की वर्तमान समस्याओं, समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग, पुरानी पेंशन, चिकित्सक सुविधा आदि के लिए संघर्ष के लिए सभी को तैयार रहने का आह्वान किया। गोष्ठी की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष शरद कुमार वाजपेई ने की। गोष्ठी का संचालन जिला संरक्षक समय सिंह सिसोदिया एवं जिला मीडिया प्रभारी प्रवीन कुमार जैनर ने किया। गोष्ठी को संगठन के उपाध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा, गजेंद्र वर्मा आदि ने भी संबोधित किया। विद्यालय के चेयरमैन नवीन गोस्वामी ने अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालयों की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत संस्कृतिक कार्यक्रम की उपस्थित सभी साथियों ने भूरी भूरी प्रशंसा की। गोष्ठी में जतिन गोस्वामी, प्रधानाचार्य सविता कोठियाल, ममता चौधरी, आर एस अग्रवाल, राजकुमार सिंह, जिला मंत्री रवीश कुमार शर्मा, उमेश गिरी, अनुज त्यागी, अजय शर्मा, नरेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य महिपाल सिंह, मुकेश शर्मा, अरविंद , जिला मंत्री महेश शर्मा (मेरठ) एवं प्रधानाचार्य सतीश चंद अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त नवीन कोटियाल, जगदीश प्रसाद गोस्वामी पीतम सिंह का विशेष सहयोग रहा।